फरीदाबाद में मौत का सीवर ; दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत...परिजनों ने सिस्टम पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 04:51 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बीपीटीपी इलाके से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 सीवर कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी BPTP क्षेत्र में ही कार्यरत थे और नियमित सफाई कार्य के दौरान सीवर लाइन में उतरे थे।

परिजनों के मुताबिक, कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारा गया। उनका आरोप है कि BPTP प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने न तो गैस मास्क, न ऑक्सीजन सिलेंडर और न ही अन्य जरूरी सेफ्टी इक्यूपमेंट उपलब्ध कराए। इसी लापरवाही के चलते जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया और मौके पर ही उनकी जान चली गई। 

PunjabKesari

घटना के बाद परिजनों में भारी रोष है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सीवर की सफाई के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जबकि नियमों के मुताबिक बिना सुरक्षा उपकरण के किसी भी कर्मचारी को सीवर में उतारना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static