शैलजा या दीपेंद्र हुड्डा हो सकते हैं राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 10:40 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 26 मार्च को होने जा रहे चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में भी सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि विधायकों की संख्या के अनुपात से एक सीट भाजपा के खाते में जानी तय है तो वहीं दूसरी सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है। 

वर्तमान में भाजपा के 40 और कांग्रेस के 31 विधायक हैं जबकि जजपा के 10 व 7 निर्दलीयों का समर्थन भाजपा के साथ था जिनमें से अब महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस लिहाज से सत्ताधारी दल भाजपा के पास 56 विधायकों का स्पष्ट बहुमत है जबकि कांग्रेस के खुद के 31 विधायकों के अलावा अब ऐसी संभावना है कि बलराज कुंडू इस चुनाव में कांग्रेस के साथ जा सकते हैं।

इनके अलावा इनैलो के अभय सिंह चौटाला व हलोपा के गोपाल कांडा विधानसभा के सदस्य हैं। हालांकि भाजपा व जजपा गठबंधन की ओर से पहले राज्यसभा की सीट जजपा को दिए जाने की चर्चा थी मगर अब इन चर्चाओं पर विराम लग चुका है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार ही इस चुनाव में मैदान में उतरने तय हैं जबकि कांग्रेस की ओर से कई नामों की चर्चा है मगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static