खाप पंचायतों ने बिलकुल ठीक किया, जजपा ने भाजपा के खिलाफ बोल कर ही वोट लिए हैं : शैलजा

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 11:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि खाप पंचायतों ने बिल्कुल ठीक किया है, जजपा, इनेलो ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ बोल कर ही वोट लिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान के साथ है, किसान हमारे अन्न दाता हैं, पहले दिन से कांग्रेस ने किसानों की हर आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई है। 

शैलजा ने कहा कि सरकार वार्ता ही वार्ता करती रहेगी, डेट पर डेट ही मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों की तरफ देखें, उनके परिवारों की तरफ देखें, हमारा यह क्षेत्र खास कर हरियाणा व पंजाब यहां बिजाई का समय है, यहां किसानों की क्षति होगी ही साथ ही देश को भी बहुत बड़ी क्षति होगी। सरकार इस बारे में सोचने की बजाय पूंजीपतियों के मुनाफे के बारे में सोचने पर लगी हुई है। 

शैलजा ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन की सरकार है। जजपा व निर्दलीय जो आज सत्ता में हैं, उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोलकर विधानसभा चुनाव में वोट मांगे थे, वे अपनी आत्मा जगाएं व किसानों, मजदूरों के दु:ख दर्द में शामिल हों। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद बृजेन्द्र के खिलाफ आवाज उठाकर खाप पंचायतों ने बिल्कुल ठीक किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static