भाजपा पर बरसी शैलजा, कहा- कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सरकार विफल

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 06:31 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल): सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज फरीदाबाद डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा मौजूद रही। इस प्रदर्शन में उनके साथ पूर्व विधायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने फरीदाबाद के डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने गांधी परिवार की सुरक्षा हटाई है, वह आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल साबित हुई है।

PunjabKesari, haryana

कुमारी शैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोजगार लगातार खत्म होते जा रहे हैं, कंपनियों की लगातार तालाबंदी भी हो रही है। हम आर्थिक तंगी की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। शैलजाने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों के कारण है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, कंपनियों पर ताले लग रहे हैं। हौंडा और मारुति जैसी कंपनियों में भी यही हाल है। इस तरह का संकट हमारे राज्य में भी है और देश में भी है। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मानें तो 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बहुत बड़ी रैली केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के नेता हर मुद्दे को उठाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static