खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर ससुरालियों को किया बेहोश, फिर महिला ने किया ये कांड...सभी के उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:17 PM (IST)

रोहतकः रोहतक के सिटी थानाक्षेत्र से एक महिला ने अपने ही परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर नकदी-जेवरात लेकर भाग गई। परिवार के लोगों को जब अगले दिन होश आया तो महिला घर से गायब मिली। इतना ही नहीं घर से नकदी-जेवरात भी गायब थे। इसके बाद पीड़ित पति की ओर से थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। घटना के पीछे में घर में आपसी विवाद बताया जा रहा है।

दरअसल, सिटी थानाक्षेत्र में एक परिवार रहता है और महिला और उसके ससुरालियों में कुछ दिन से विवाद चल रहा था। 6 सितंबर की रात को महिला ने परिवार से छुटकारा पाने के लिए भोजन बनाते समय उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। रात में सभी को स्नेह से भोजन खिलाया और जब परिवार के लोग नशे में बेहाेश हो गए। इसके बाद महिला रात में ही घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस का कहना है कि महिला परिजन को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर भोजन कराया था। उनके बेहोश होने के बाद महिला चली गई है और अब उसकी तलाश की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static