पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, शील नागू लेंगे जीएस संधावालिया की जगह

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का कानून मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस नागू ने 1987 में वकालत शुरु की थी। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक कानून का अभ्यास किया।

PunjabKesari

शील नागू को 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त जज नियुक्त किया था। उसके 2 साल बाद ही वह स्थायी जज बन गए। बता दें कि फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी हैं। वह कार्यवाहक के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहीं थीं। अब उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर यह पर रिक्त हो गया था। इसके बाद जीएस संधावालिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था।

  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static