रोहतक में दिल दहला देने वाली घटना: कलियुगी बेटे ने मां का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 07:51 PM (IST)


रोहतक: हरियाणा के रोहतक से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ब्राह्मणवास गांव में एक बेटे ने अपने ही घर में अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पिंकी (40) के रूप में हुई है। मृतका पिंकी गांव ब्राह्मणवास में अकेली रहती थी। घटना के समय आरोपी प्रिंस गांव पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां पिंकी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।  

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static