सनसनीखेज: घात लगाकर बैठे थे शूटर, दो गोलियां मारकर युवक को सुलाया मौत की नींद

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 05:33 PM (IST)

सोनीपत: फैक्टरी से घर लौट रहे युवक की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब युवक बाइक पर सवार होकर भटगांव-लुहारी टिब्बा रोड से घर जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

गांव भटगांव निवासी बिट्टू (26) फैक्टरी में काम करते थे। वह शनिवार देर शाम फैक्टरी से अपने घर जा रहे थे। जब वह गांव से पहले लुहारी- टिब्बा रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। युवकों ने बिट्टू के हाथ व सिर पर दो गोलियां मारी और भाग गए।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बिट्टू शादीशुदा थे। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static