Sonipat में तेज रफ्तार का कहर; बाइक-गाड़ी की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 02:56 PM (IST)

सोनीपत (सुशील मोर): सोनीपत में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए। यह हादसा रेलवे रोड स्थित PWD रेस्ट हाउस के पास हुआ, जहां बाइक पर सवार 3 युवकों की एक गाड़ी से टक्कर हो गई।

PunjabKesari

हादसे की लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें मौत का मंजर कैद हुआ है। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला था। अमन पिछले करीब 2 साल से सोनीपत के मुरथल में रह रहा था और कॉट फॉर फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करता था। इस हादसे ने उसके परिवार को गहरा सदमा दिया है। वहीं, हादसे में अमन के दोस्त रिशु और विवेक घायल हुए हैं।


वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static