Yamunanagar: दुर्लभ कछुए और तोते बेच रही दुकान पर छापा, दुकानदार फरार.... लोग देते हैं इनके लिए मोटी रकम

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 11:13 AM (IST)

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर में वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त पर वन्यजीव विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छोटी लाइन स्थित एक पेट शॉप पर संयुक्त टीम ने रेड कर दो इंडियन स्टार कछुए और दो रोज़-रिंग्ड पैराकीट बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान का मालिक मौके से नदारद मिला।  

PunjabKesari
यमुनानगर में वन्यजीव विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पेट शॉप पर छापेमारी की। टीम ने छोटी लाइन स्थित गणपति फिश एक्वेरियम एंड पेट वर्ल्ड पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को दो इंडियन स्टार कछुएnऔर दो रोज़-रिंग्ड पैराकीट मिले वन्यजीव विभाग ने सभी जीवों को तत्काल अपने कब्जे में लिया और उन्हें सुरक्षित संरक्षण में भेजने की कार्रवाई की। सबसे अहम बात ये रही कि जब टीम ने दुकान पर रेड की, उस वक्त दुकान का मालिक वरुण कुमार मौके पर मौजूद नहीं था। 

PunjabKesari

अब विभाग की जांच का फोकस इस बात पर है कि ये वन्यजीव दुकान तक कैसे पहुंचे और इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति मौजूद थी या नहीं।वन्यजीव विभाग की इस कार्रवाई को अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त, कब्जे या बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरामद किए गए सभी जीव वन्यजीव विभाग की निगरानी और सुरक्षित संरक्षण में हैं। यानी पेट शॉप की आड़ में वन्यजीवों के अवैध कारोबार की आशंका पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब जांच के बाद सामने आएगा कि इन वन्यजीवों को दुकान तक कौन लेकर आया और इनके पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static