हो जाएं सतर्क! Haryana में पकड़ा फर्जी शादी कराने वाला गैंग, ऐसे लोगों को बनाते हैं शिकार

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 08:28 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में राजस्थान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय फर्जी शादी ठगी गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने उसके मास्टरमाइंड रेशम सिंह को धर दबोचा। आरोपी को उस वक्त राउंडअप किया गया, जब वह सिरसा हाईवे पर गांव डबवाली स्थित डेरा सच कैंटीन में एक शादी समारोह की रिसेप्शन पार्टी में शामिल था।

इस दौरान पुलिस आते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समारोह में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। यहां तक उनको लड़की का नाम भी पता नहीं था, जिसकी शादी होनी थी। इस पर पुलिस को शक हो गया। जांच में लड़की का पिता, बिचौलिया और लड़की पक्ष के अन्य लोग भी फर्जी निकले। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद राजस्थान पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। आरोपी रेशम सिंह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। पुलिस कार्रवाई के बाद लड़की और लड़के पक्ष को जांच में शामिल किया, पर सच्चाई सामने आते ही लड़के का परिवार शादी किए बिना ही दुल्हन के वापस लौट गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम सिंह पहले भी कई लोगों की फर्जी शादियां करवा चुका है। शुरू में शादी के 4 से 5 दिन लड़की दुल्हन बनकर ससुराल यानी लड़के के घर पर रहती थी। फिर वह गहने या पैसे फरार हो जाती। एक तरह से शादी के नाम पर लाखों रुपये लेकर और शादी के बाद गहने चोरी कर चूना लगाने का काम करता था। शादी के लिए लड़की के माता-पिता या अन्य रिश्तेदार भी फर्जी बनाकर लाता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static