पानीपत के मतलौडा में होमगार्ड और ऑटो चालक के बीच थप्पड़बाजी, हाईवे पर आधे घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा; वजह चौंका देगी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 02:20 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : जिले के मतलौडा क्षेत्र में जाम खुलवाने के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक होमगार्ड जवान और ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़बाजी शुरू हो गई। घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए होमगार्ड जवान ऑटो चालक को आगे बढ़ने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए ऑटो चालक ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में होमगार्ड जवान ने भी ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया।
दोनों के बीच सड़क पर ही काफी देर तक हंगामा चलता रहा। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद होमगार्ड जवान ऑटो चालक को अपने साथ थाने ले गया। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस स्तर पर की जानी है।