कैथल अनाज मंडी में धीमा उठान: किसानों ने मंडी कमेटी पर लगाया ताला, CM फ्लाइंग छापे की मांग
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:32 PM (IST)
कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल की अनाज मंडी में गेहूं उठान की धीमी रफ्तार से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उठान न होने से उनके खातों में पैसे नहीं आ रहे, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। नाराजगी चरम पर पहुंचते ही संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने आज मंडी मार्केट कमेटी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया और जोरदार नारेबाजी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार के नए दिशा-निर्देशों के साथ-साथ उठान ठेकेदारों के पास पर्याप्त वाहन नहीं हैं। साथ ही, ठेकेदारों को अधिकारियों का 'आशीर्वाद' प्राप्त है, जिससे उठान प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार हरियाणा की सभी मंडियों में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की छापेमारी करवाए, ताकि धीमे उठान का असली कारण सामने आ सके। गर्मी बढ़ने से गेहूं में नमी कम होने से वजन कम होने का डर बना रहता है किसान कैसे पूरा करेगा, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। किसान नेता बोले, "सरकार जल्द हल निकाले, वरना आंदोलन तेज होगा।"
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)