पुलिस ने 112 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को किया काबू (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:18 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद पुलिस ने 112 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी गाड़ी में शराब तस्करी कर ले जा रहा था।  
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अपनी गाड़ी में देशी शराब की 112 पेटियां रखकर ले जाए रहा था, जिसे वह नवीन नगर के इलाके में अवैध रूप से बेच देता था। पुलिस को आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना काफी लम्बे समय से मिल रही थी और आज पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
PunjabKesari
वहीं आरोपी बेधड़क अपना गुनाह कबूल रहा है। आरोपी के मुताबिक उसके इलाके में कोई भी शराब का ठेका नहीं है और उसी का फायदा उठाकर वह अवैध रुप से शराब लाकर बेचता था। वह पिछले 6-7 महीने से अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Related News

static