यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी ने महामाहिम राज्यपाल को किया मोमेंटो व कृष्ण अर्जुन रथ भेंट किया
punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2023 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के बूथ नंबर 455,56,57 पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर के14वें दिन भी लोगों ने रक्तदान किया। आए हुए रक्तदानियों को यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी के अध्यक्ष विनोद पाल झांसा एवं सामाजिक राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष सतीश पांचाल एवं शुभकामनाएं चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा उनको बैच लगाकर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विनोद पाल झांसा ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से लगातार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र पर देश-प्रदेश कि संस्थाओं के सहयोग से मानवता कि भलाई के इस कार्यक्रम को साथ मिलकर कर चला रहे हैं। कई वर्षों से आए हुए श्रद्धालु रक्तदान कर अपने आप को पुण्य का भागीदारी बना रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आकर श्रद्धालु अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का लुत्फ उठा रहे हैं। रक्तदान कर मानवता की भलाई के लिए सेवा में यहां दान के रूप में रक्तदान कर रहे हैं।
इस मौके पर लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र की टीम डॉ रमा,राजविंदर कौर सुमित कुमार, राजेंद्र ग्रोवर, मोनिका, सचिन पाल, देवेंद्र शर्मा, गुरमेल सिंह ककराला, अक्षत शर्मा,मनीष राणा ककहेडी,एशिया बुक अवार्ड से सम्मानित यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर पिछले 20 वर्षों से रक्तदान की अलग जगा रहे हैं। वे देशभर में 700 से अधिक रक्तदान शिविर लगा चुके हैं। इसके अलावा वे खुद भी 65 बार रक्त और प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)