शहीद निशान सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ हुआ अतिम संस्कार, सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी सलामी

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 06:48 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : जिले के गांव भावदीन का जवान निशान सिंह आतंकियों की तलाश में शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर सिरसा के गांव भावदीन पहुंचा। पार्थिव देह पहुँचने के बाद भावदीन गांव शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद की शहादत पर पूरे गांव की दुकानें बंद रही। शहीद निशान सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अतिम संस्कार हुआ तथा सेना के जवानों ने हवा में फायरिंग कर सलामी दी। वहीं परिवार सहित ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक निशान सिंह 26 साल का था और 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह लांसनायक के पद पर तैनात था। उनके परिवार में माता, पिता, छोटा भाई और तीन बहने हैं। जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

PunjabKesari
शहीद निशान सिंह के पिता सेवा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि निशान सिंह को बचपन से ही फौज में जाने की ललक थी।हम चाहते थी कि वो पुलिस में शामिल हो, लेकिन वह नहीं माना। बोला कि जाउगा तो फौज में ही। पिता ने कहा कि कल ही निशान सिंह ने अपनी माँ से बात की थी। पिता सेवा सिंह सरकार से मांग कर रहे है कि सरकार को शहीदों के परिवारों के लिए कुछ करना चाहिए। शहीद के चाचा देवा सिंह भी फौज से रिटायर है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया है। इसकी उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते है कि सरकार कोई कड़ा कदम उठाए। 

PunjabKesari

ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव से कई लोग फौज में नौकरी कर रहे है। कई रिटायर होकर अपने घर वापिस लौट आए है। शहीद निशान सिंह इस गांव का पहला शहीद जवान है, जिसके गांव के लिए देश के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व है। हम सरकार से मांग कर रहे है कि शहीद निशान सिंह के नाम पर गांव में स्मारक बनाए। 

PunjabKesari


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static