सोनीपत: सेना के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, भारतीय सेना की इंटेलिजेंस इकाई में थे तैनात; 24 वर्षों से दे रहे थे सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 11:03 AM (IST)

गन्नौर (कपिल) :  भारतीय सेना की इंटेलिजेंस इकाई में तैनात शेखपुरा गांव के 44 वर्षीय संदीप की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वजन के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

संदीप करीब 24 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। संदीप के पिता जगदीश भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस तरह परिवार की दूसरी पीढ़ी भी सेना में देशसेवा कर रही थी। संदीप के दो बेटे हैं। 

उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप मूल रूप से शेखपुरा के रहने वाले थे, जबकि पिछले कई वर्षों से गढ़ी झंझारा रोड पर परिवार के साथ रह रहे थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static