हरियाणा में पूर्व सैनिक के पुत्र का मर्डर, अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी...फैली सनसनी; CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 12:25 PM (IST)

जुलाना (विजेंद्र बाबा) : कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, करेला गांव निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपने परिवार के साथ जुलाना में रहता है। उसका 22 वर्षीय बेटा कृष्ण उर्फ डैनी बीती रात जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आते हैं और कृष्ण को अपनी गाड़ी के पास बुला लेते हैं। कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर दुर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल कृष्ण को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार चार पांच दिन पहले कृष्ण के साथ आरोपियों की कहासुनी हो गई थी। कहासुनी सड़क दुर्घटना को लेकर हुई थी। इसी कहासुनी के चलते कृष्ण की गोली मारकर हत्याकर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पास लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि मृतक कृष्ण अपने  दोस्तों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। 12 बजकर 33 मिनट पर एक गाड़ी आती दिखाई देती है। गाड़ी कुछ आगे जाकर बैक आती है। गाड़ी में सवार लोगों ने कृष्ण को आवाज देकर बुलाया तो कृष्ण अपने  दोस्तों के साथ गाड़ी के पास गया। गाड़ी में बैठे युवक ने उसे गोली मार दी तो वह भागता हुआ भी दिखाई दे रहा है। उसके दोस्तों ने उसे उठकर गाड़ी में डाला और रोहतक पीजीआई ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जगदीश की शिकायत के आधार पर कई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static