कनाडा से आई दिल दहलाने वाली खबर: 35 लाख कर्ज लेकर बेटे को भेजा था विदेश, सड़क हादसे में इकलौते चिराग की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 11:38 AM (IST)

करनाल : उपमंडल के गांव रतक के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब कनाडा में सड़क हादसे के दौरान इकलौते बेटे जसकीरत सिंह की मौत हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने जनवरी, 2024 में रिश्तेदारों से करीब 35 लाख रुपए जुटाकर बेटे जसकीरत को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। जसकीरत पिछले 2 वर्षों से पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था। भूपेंद्र सिंह के अनुसार उनके पास 5 एकड़ जमीन है और परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता है। बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने कर्ज लिया और रिश्तेदारों से आर्थिक सहायता जुटाई थी लेकिन एक सड़क हादसे ने परिवार के सारे सपने तोड़ दिए।

बताया गया कि जसकीरत अपने दोस्तों के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि जसकीरत की मौके पर ही मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static