सोनाली फौगाट ने प्रदेश की 40 बेटियों को निर्भया अवार्ड से किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 12:32 PM (IST)

जींद (जसमेर) : टिक-टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की तमन्ना है कि प्रदेश में फिल्म सिटी बने,जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। वह हरियाणवी कलाकारों के साथ हरियाणवी फिल्म भी बनाना चाहती हैं। सोनाली फौगाट शनिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज,महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन, शाइङ्क्षनग स्टार फाऊंडेशन हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निर्भया सम्मान अवार्ड में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची थीं।

समारोह में उन्होंने पूरे प्रदेश से चयनित की गई 40 बेटियों को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिल्म सिटी बनाए जाने की अपार सम्भावनाएं हैं। सी.एम.मनोहरलाल ने प्रदेश में फिल्म आयोग बनाकर फिल्म उद्योग के विकास की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया है। फिल्म आयोग के अध्यक्ष सतीश कौशिक हरियाणा के प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ाने हेतु बहुत कुछ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 8 साल पहले दरिंदगी का शिकार हुई निर्भया को उस समय इंसाफ मिलेगा,जब उसके गुनहगारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। निर्भया के गुनहगारों को सजा दिए जाने में इतना लंबा समय लगने पर फौगाट ने कहा कि उस समय कानून इतना सख्त और जल्द फैसला करने वाला नहीं था, जितना बाद में बनाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static