सोनीपत में इंसानियत तार-तार... बैटरी चोरी के शक में मासूम को थर्ड डिग्री, करंट लगाया और हाथ पैर मरोड़े
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 11:45 AM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सेक्टर 15 की हाउसिंग बोर्ड मार्केट में एक नाबालिग बच्चे को बैटरी चोरी के शक में कथित तौर पर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो लोग बच्चे के हाथ-पैर मरोड़ते, थप्पड़ मारते और जमीन पर गिराकर उसके ऊपर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि बच्चे को कैपेसिटर से करंट भी लगाया गया। मासूम दर्द से तड़पता रहा और अपनी मां को बुलाने की गुहार लगाता रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां ने मामले की शिकायत सेक्टर 27 थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है।