Sonipat : आशिकी में पागल युवक ने पिता को पीटा, फिर लड़की से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों ने सिखाया सबक
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 08:30 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव नांदनोर में गन्ने की छिलाई करने आए एक युवक पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अपने पिता पर ही टूट पड़ा। युवक की जिद थी कि मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बात करने वाली युवती से उसकी शादी करवाई जाए। पिता के इनकार करने पर उसने उन्हें बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद भी युवक नहीं माना और गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। मामला बढ़ता देख और युवक की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीण व परिजन उसे बांधकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
सोनीपत सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में युवक के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और गले में पटका बांधा गया था, ताकि उसे काबू में रखा जा सके। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक कई दिनों से एक युवती से मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए लगातार दिन-रात बात करता रहता है और उसी से शादी की जिद कर रहा है। पिता द्वारा समझाने और मना करने पर वह मारपीट पर उतर आया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक का नाम नवाब है और वह बिहार का रहने वाला है। गांव में गन्ने की छिलाई के काम के लिए आया हुआ था। आरोप है कि उसने गांव की एक लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की, जिसके बाद उसे पकड़कर अस्पताल लाया गया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे नींद का इंजेक्शन लगाकर शांत किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठाकर रवाना हो गए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)