आसमान से बरस रही आग...सोनीपत सिविल अस्पताल के DC की गाइडलाइन फेल, बेहाल आए नजर मरीज

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 02:35 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के सिविल अस्पताल में इन दिनों हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के बीच अस्पताल की ओपीडी में पंखे बंद मिले, जिससे मरीजों को उमस और गर्मी में घंटों बैठना पड़ा। मरीज और उनके परिजन गर्मी से बेहाल नजर आए।

कई लोगों ने बताया कि सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जो इलाज के लिए आते है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि जिला उपायुक्त द्वारा एक दिन पहले ही हीट वेव को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग को पंखे, कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन आदेशों से बिल्कुल उलट दिखाई दी। अस्पताल प्रशासन इस मामले में जवाब देने से बचता नजर आया। मीडिया के कैमरे देख अधिकारी दूरी बनाते दिखे और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे।

सबसे बड़ा सवाल जब अस्पताल जैसे संवेदनशील जगह पर ही मरीज गर्मी और उमस में तड़पने को मजबूर है, तो आम जनता आखिर भरोसा किस पर करे? अब देखना होगा कि ये तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आता है या फिर ये सवाल भी बाकी सवालों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static