Sonipat: पशुओं के बाड़े में गाय-भैंस के साथ घिनौनी हरकत, CCTV की मदद से पकड़ा गया ''दरिंदा''

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:25 PM (IST)

सोनीपत( सन्नी मलिक ): हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक गांव में एक युवक ने बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता और हवस की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी युवक को किसान की सूझबूझ और सीसीटीवी कैमरों की मदद से रंगे हाथों पकड़ लिया गया है।

 घटना उस समय प्रकाश में आई जब एक स्थानीय किसान ने अपने पशुओं के बाड़े में हलचल महसूस की। जब किसान ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। फुटेज में एक युवक गाय और भैंस जैसे बेजुबान जानवरों के साथ बेहद आपत्तिजनक और घिनौनी हरकत करता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों और गौरक्षा दल ने दबोचा
जैसे ही किसान को इस करतूत का पता चला, उसने बिना देरी किए ग्रामीणों को सूचित किया। शोर मचने पर ग्रामीण और गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया। गुस्से में आए ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया
खरखौदा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार किसान की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य (Evidence) के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बेजुबानों के साथ हैवानियत पर फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समाज में गाय को माता माना जाता है, वहां ऐसी दरिंदगी बर्दाश्त से बाहर है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static