हरियाणा से चलेगी अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन; हिसार-हांसी-बहादुरगढ़ में भी रुकेगी Aastha, जानें पूरा सेड्यूल

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 03:15 PM (IST)

हिसारः अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। उद्घाटन समारोह के बाद मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। कई वर्षों के इंतजार के बाद बने राम मंदिर में दर्शनार्थियों के दर्शन की चाहत के मद्देनजर सरकार ने 200 स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा रहीं हैं। जिसमें से एक ट्रेन हरियाणा के हिसार जिले चलेगी। ये ट्रेन हिसार से 8 फरवरी को पहली बार अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी।

PunjabKesari

हिसार से अयोध्या धाम को जाने वाली स्पेशल ट्रेन आस्था के नाम से चलाई जाएगी। ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर मिलेगा। अस्था ट्रेन हिसार से ट्रेन हांसी, रोहतक और दिल्ली व लखनऊ होते हुए 9 फरवरी की सुबह 5.05 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।  इसके बाद 10 फरवरी को अयोध्या धाम से 5 बजकर 40 मिनट पर वापिस हिसार के लिए रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 1 बजे हिसार पहुंचेगी। इस ट्रेन की क्षमता करीब 2000 यात्रियों की है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static