यमुनानगर में तेज रफ्तार कार बनी काल, टक्कर लगने से 25 मीटर दूर जा गिरा डिलीवरी बॉय; थमी सांसें

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 03:52 PM (IST)

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर शहर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में  एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।  तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा, जबकि उसकी बाइक करीब 40 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-17 स्थित जिंदल अस्पताल के मोड़ के पास हुई है। मृतक की पहचान जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। मोहित जोमैटो में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। बुधवार रात करीब दो बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान भयानक हादसे का शिकार हो गया।

घायल मोहित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static