Yamunanagar: तेज रफ्तार हाइड्रा का कहर, पैदल बाजार जा रही महिलाओं को कुचला... एक की मौत, माँ-बेटी गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 08:16 AM (IST)

यमुनानगर: शादीपुर में सुबह तेज रफ्तार हाइड्रा ने पैदल बाजार जा रही 3 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 50 वर्षीय हमीदा खातून की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला अनीषा और उसकी 3 वर्षीय बेटी अनाया गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को शादीपुर निवासी रियाज ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी अनीषा, मासी हमीदा खातून और 3 वर्षीय बेटी अनाया बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वे वैदिक साधन आश्रम के पास पहुंचीं खजूरी रोड की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा ने उन्हें टक्कर मार दी। हाइड्रा का पहिया अनीषा के पैर और हमीदा के पेट के ऊपर से गुजर गया। लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हमीदा को मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static