CBSE की मान्यता दिलाने के नाम पर चल रहा खेल, झांसे में आ रहे स्कूल संचालक, जारी की एडवाइजरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 09:17 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : नए खुले स्कूलों को सी.बी.एस.ई. की मान्यता दिलवाने के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा खुद के पास सी.बी.एस.ई. की एजैंसी बता स्कूल प्रमुखों को गुमराह करने और अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनको ठगा जा सके। सोनीपत में भी इसी प्रकार कुछ स्कूल प्रमुखों से संपर्क कर सी.बी.एस.ई. की मान्यता दिलवाने की बात कही गई है।    

मामले की जानकारी मिलते ही सी.बी.एस.ई. ने इस पर संज्ञान लेते हुए एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें ऐसे ठगों से बचने की बात कही गई है। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उसने किसी एजैंसी या एडवाइजर को नियुक्त नहीं किया है। स्कूल की मान्यता लेने संबंधी सभी जानकारियां सी.बी.एस.ई. की वैबसाइट पर ही उपलब्ध है। बता दें कि सी.बी.एस.ई. में भी स्कूलों की मान्यता को लेकर गड़बड़झाले का खेल चल रहा है। शहर में सी.बी.एस.ई. की मान्यता दिलवाने के नाम पर स्कूल प्रमुखों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। ठग विभिन्न स्कूल प्रमुखों को खुद को बोर्ड की ओर से तय की गई एजैंसी तथा सलाहकार बताकर चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग केवल उन्हीं स्कूलों से संपर्क साथ रहे हैं जो नए खुले हैं या फिर वे स्कूल जो सी.बी.एस.ई. की मान्यता लेना चाहते है।      

स्कूल प्रमुख भी बार-बार चक्कर लगाने से बचने के लिए ऐसे लोगों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो सकते है। जिसे देखते हुए सी.बी.एस.ई. ने सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि बोर्ड द्वारा न तो किसी एजैंसी को नियुक्त है और न ही किसी एडवाइजरी को। अगर किसी स्कूल को मान्यता लेनी है तो वह बोर्ड की वैबसाइट पर जाकर संबंधित डाक्यूमैंट व मान्यता लेने की प्रक्रिया जान सकता है। सोनीपत में सी.बी.एस.ई. से जुड़े करीब 105 स्कूल संचालित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static