खेल मंत्री बोले- 370 की बात हो यां मुस्लिम महिलाओं के हक इस साल लिए गए इतिहासिक फैसले

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 01:57 PM (IST)

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने  शिरकत कर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर संदीप खेल मंत्री ने कहा केंद्र व हरियाणा सरकार के कामों की सराहा। खेल मंत्री ने कहा चाहे धारा 370 की बात करें व मुस्लिम समाज की महिलाओ के हक के लिए तीन तलाक बिल, समेत बहुत से इतिहासिक फैसले लिए है।

वहीं संदीप सिंह ने कहा कि हमे खेलों में आगे बढ़ना है। दूसरे देशों को पीछे छोड़ना है तो हमें ज़मीनी स्तर पर काम करने की ज़रूरत है। बच्चे स्कूल, कॉलेज ,विश्विद्यालय स्तर पर खेलों में हिस्सा लेंगे तो उससे काफी फायदा होगा। पिछली सरकारों में  5- 5 साल नेशनल गेम्स नहीं होते थे लेकिन खेलो इंडिया के माध्यम से हम खिलाड़ियों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में हरियाणा खेलो इंडिया की मेजबानी कर रहा है उसके लिए हम तैयार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static