पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में जी-20 की मेजबानी का गौरव प्रदेश को मिला: संजीव कौशल

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 07:29 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के मुख्य संजीव कौशल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में व राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जी 20 की मेजबानी का गौरव प्रदेश को मिला है। वह संस्कृति व संस्कार का साक्षात उदाहरण बनेगा। बता दें कि शहर में जी-20 की मेजबानी के उपलक्ष्य में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ राजहंस पर्यटन केंद्र में शेरपा-जी 20 अमिताह कांत, मुक्तेश के परदेशी विशेष सचिव और प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बैठक ली की। इस दौरान पर्यटन निगम ने प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया। 

 

सूरजकुंड मेले में दुनिया की संस्कृति प्रदर्शित हुई: एमडी सिन्हा 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले को दुनिया की कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाला अनूठा आयोजन है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्ष 2023 की वसुधैव कुटुम्बकम थीम के साथ मेजबानी करने के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के गौरवमयी पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों को बताया की सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला दुनिया के लोगों को एक दूसरे के आइडिया और तकनीक को साझा करने का मौका दे रहा है।

 

70 एकड़ में होने वाला सूरजकुंड सबसे बड़ा मेला: एमडी सिन्हा

सिन्हा ने बताया कि एक जगह पर 70 एकड़ में होने वाला सबसे बड़ा मेला है। यह अरावली के मध्य है। इस बार सूरजकुंड मेले में चालीस से अधिक देशों की भागीदारी है‌। इतने अधिक आगंतुकों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला बन चुका है। हमारे देश के सभी हिस्सों के साथ-साथ दुनिया भर से हस्तशिल्प, हथकरघा, संस्कृति और व्यंजनों की बेहतरीन परंपराएं एक साथ मिलकर पूरी दुनिया को एक गांव का रूप दे रही है। 

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static