पूर्व लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा का बयान, बोले- टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं से की जा रही है रायशुमारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 05:30 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह दावा किया है रोहतक लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने। अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता सेवामूर्ति दिनेश कौशिक द्वारा आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की परपौत्री चेष्टा नकुल कौशिक को भाजपा का झज्जर जिला महामंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं भी दी।

पूर्व लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है । चुनाव जितने के लिए और टिकटों के बंटवारे के लिए कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी की जा रही है। अरविंद शर्मा का कहना है कि सेवा ही संकल्प को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी कम कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवामूर्ति दिनेश कौशिक द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में आई महिलाओं का भी अरविंद शर्मा ने अभिनंदन किया। अरविंद शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में ही सबसे ज्यादा महिलाओं को मान सम्मान दिया जाता है।

ओलंपिक खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

पूर्व लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। अरविंद शर्मा का कहना है कि यह बड़े गर्व की बात है कि पूरे देश को 6 ओलंपिक मेडल मिले हैं, जिनमें से तीन ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी झज्जर जिले के हैं। पूरे देश को पदक विजेता खिलाड़ियों पर गर्व है।

वहीं इस मौके पर भाजपा नेता सेवा मूर्ति दिनेश कौशिक ने भी सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की परपौत्री चेष्ठा नकुल कौशिक को झज्जर जिले का महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। दिनेश कौशिक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने अगर सर्वे करवा कर टिकट बांटी तो बहादुरगढ़ से वे जरूर चुनाव लड़ेंगे और बहादुरगढ़ विधानसभा सीट जीतकर बीजेपी की झोली में डाल देंगे। दिनेश कौशिक का कहना है कि भाजपा के तमाम स्थानीय नेता विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की टिकट हासिल करने की दौड़ में शामिल है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिस पर भी भरोसा दिखाएगा  सभी स्थानीय नेता एक साथ मिलकर चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static