एक साल से फरार हत्यारोपी को STF ने किया काबू, युवक को पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 10:30 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : एस.टी.एफ. ने हत्या करने के आरोपी को एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसने 22 फरवरी को गढ़-मिरकपुर में युवक को घर से बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। आरोपी गढ़मिरकपुर का ही रहने वाला मनोज है।

एस.टी.एफ. के इंस्पेक्टर ने बताया कि 22 फरवरी 2022 को गढ़ मिरकपुर गांव की रहने वाली अनीता ने बहालगढ़ थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उनके परिवार का जमीन को लेकर गांव के ही संजय व उसके भाई मनोज से विवाद चल रहा है। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपित इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने और जमीन उनको नहीं देने की रंजिश में संजय व मनोज के साथ ही गांव का रामप्रकाश उर्फ बिंटू व कपिल कई बार उसके पति राजेंद्र (40) की पिटाई कर चुके हैं। वह लगातार उसके पति राजेंद्र को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रात करीब 10 बजे उसका पति घर पर था।

इसी दौरान रामप्रकाश उर्फ बिंटू उसके पति को घर से बुलाकर ले गया था। रात भर उसका पति घर नहीं लौटा। शनिवार को उनको सूचना मिली कि उसके पति राजेंद्र का शव गांव के बाहर कृष्ण, के खेत में पड़ा मिला था। उसके पति के सिर व पैरों के साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर भी चोट के निशान थे। उसके पैरों को बुरी तरह डंडों से पीटा गया था। पुलिस ने अनीता के बयान पर रामप्रकाश उर्फ बिंटू, संजय व उसके भाई मनोज तथा गांव के कपिल के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था। उसको गिरफ्तार करके बहालगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static