Haryana: लोरेंस गैंग के चार शूटरों को STF ने दबोचा, वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 08:17 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा STF को लोरेंस गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।STF की गिरफ्त आए ये चारों गुर्गे लोरेंस गैंग के शूटर हैँ। ये चारों कुरुक्षेत्र में इकट्ठे हुए और हरियाणा में अलग अलग जगह पर कुछ वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। STF ने तुरंत जाल बिछाया और चारों को GT रोड पर उमरी चौक से काबू कर लिया। 

पुलिस ने जब चारों गुर्गो को गिरफ्तार किया तो उनके पास से तीन नाजायज असले और सात जिन्दा राउंड बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश करके इनका दस दिन का रिमांड लिया है। STF प्रवक्ता ने बताया की इन चारों ने हरियाणा में कई जगह वारदात करनी थी लेकिन ये पहले ही पकड़े गए।फिलहाल STF को उम्मीद है की रिमांड के दौरान इनसे और अवैध असले बरामद हो सकेंगे। पकडे गए गुर्गो के नाम गगन, जयंत, नरेश और साहिल हैँ। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static