हरियाणा में बड़ी साजिश नाकाम: STF ने दबोचे गिरोह के 5 शार्पशूटर्स, 5 विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 09:29 AM (IST)

 करनाल: हरियाणा एसटीएफ (STF - Special Task Force) की करनाल टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एक बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े 5 शार्पशूटर्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 5 दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (Jail) में भेजा जाएगा।

एसटीएफ की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए पांचों शूटर्स अलग-अलग स्थानों पर कई संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके थे और आने वाले दिनों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए STF की टीम ने इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे यह साफ होता है कि ये किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। 5 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद आज एसटीएफ टीम सभी पांचों शूटर्स को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में जो भी अहम जानकारियां और सुराग मिले हैं, उनके आधार पर आगे की तफ्तीश जारी रखी जाएगी, ताकि इस गैंग के बाकी सदस्यों और हथियारों के सप्लायरों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static