रेलवे स्टेशन पर स्टंट पड़ा भारी: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा पॉलिटेक्निक छात्र, OHE तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 08:54 AM (IST)
सोनीपत: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोस्तों के सामने स्टंट दिखाने का जुनून एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। जानकारी अनुसार युवक किसी काम से रेलवे स्टेशन अपने दोस्तों के साथ आया था।इसी दौरान वह स्टंट करने के लिए रेलवे ट्रैक पर खड़ीमालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया।
मालगाड़ी के ऊपर पहुंचते ही वह ओ.एच.ई. (ओवहैडइलैक्ट्रिक) तार के संपर्क में आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया। सोनीपत जी.आर.पी. के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। युवक की पहचान हर्षित हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोनीपत पॉलिटैक्निक का छात्र है।