श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 3 पदक जीते

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 11:16 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वैद विद्यार्थी एवं युवा संघ (एन.ए.एस.वाई.ए.) के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 सितम्बर तक भोपाल में आयोजित पहले अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आयुर्वैद क्रीड़ा महोत्सव में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने तीन पदक जीते। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढऩे का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों को विश्वविद्यालय में सम्मानित किया जाएगा, ताकि भविष्य में भी ऐसे खिलाड़ी खेलों में विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। 

कुलपति ने बताया कि उनके विश्वविद्यालय से 21 विद्यार्थियों ने इस क्रीड़ा महोत्सव में भाग लिया था, जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की है। इनमें इंटर्नशिप की डा. अनु ने हाई-जंप में स्वर्ण पदक, बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के मनीष जांगड़ा ने एकल बैडमिंटन में रजत पदक तथा द्वितीय वर्ष के सुरेश कुमार ने लॉन्ग-जंप में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा बैडमिंटन डबल में विश्वविद्यालय ने चौथा स्थान प्राप्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static