करनाल में एकाएक बढ़ा प्रदूषण का स्तर, लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में हो रही दिक्कत

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 09:55 AM (IST)

करनाल : दिवाली से पहले ही शहर में प्रदूषण का स्तर एकाएक बढ़ गया है। धुएं के स्मॉग के कारण शाम के वक्त लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्याएं सामने आ रही है। करनाल के प्रदूषण का स्तर 174 माइक्रोग्राम पर पहुंचने के कारण अब जिला प्रदूषण के मामले में ग्रीन कैटेगरी से रेड श्रेणी में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि धान की कटाई होने के बाद हरियाणा-पंजाब में जलाए जा रहे फसल अवशेष के कारण यह हालात बन गए हैं। दिवाली के बाद यह स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।

 

फसल अवशेष जलाने वालों से मोटा जुर्माना वसूला गया

 

हर साल फसल अवशेष जलाने के प्रदूषण होने की बात सामने आती है। राजधानी में भी इन दिनों प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने को ही माना जाता है। सरकार ने फसल अवशेष जलाने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद भी करनाल जिले में रविवार को फसल अवशेष जलाने के 17 मामले सामने आए हैं। ऐसा करने वालों से पुलिस करीब साढ़े 65 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल चुकी है। यही नहीं 3 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static