Jind Jail में कैदी के सुसाइड का मामला: 2 DSP, 2 Doctor और 3 अन्य पर केस दर्ज, उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 05:13 PM (IST)

जींद: पुलिस ने जींद जिला कारागार के 2 डी.एस.पी., 2 डॉक्टरों, 2 हवलदार और 1 कैदी के खिलाफ एक कैदी के साथ मारपीट करने, जाति सूचक गालियां देने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद मामला दर्ज किया है। 2 अगस्त की रात को जींद जेल में एक कैदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक के पिता वासुदेव ने पुलिस को बताया कि संदीप ने उसे बताया था कि उसका पथरी का इलाज पी. जी. आई. रोहतक से चल रहा है। डॉक्टर ने 1 साल से उसे ऑप्रेशन के लिए बोला हुआ है लेकिन जेल प्रशासन उसकी गार्द नहीं लगा रहा। बहुत तेज दर्द होने पर उसे नशे का टीका लगा देते हैं और जो दवाई पी. जी.आई. रोहतक वाले उसे देते हैं वह भी नहीं मिलती। संदीप ने

जब अस बारे जेल डिप्टी सुपरिंटैंडैंट सुरेंद्र व विक्रम गिल, एल.ओ. ईश्वर व एक अन्य कैदी गोल्डी को बताता था तो वह उसे जाति सूचक गालियां देते थे। संदीप को उल्टा लटकाकर पीटा जाता था। वह फोन कर बोलता था कि उसे बचा लो, वरना उक्त लोग उसे जान से मार देंगे। उक्त कॉल को हमने रिकॉर्ड भी किया है। प्रताड़ना के कारण संदीप ने जेल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं मृतक संदीप के परिवार ने कहा था कि जब तक आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जिसको लेकर देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए केस में डॉक्टरों के नाम नहीं लिखे हैं। दोनों डी.एस.पी. सुरेंद्र और विक्रम गिल, हवलदार ईश्वर, कृष्ण व कैदी गोल्डी का नाम लिखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static