जंग के बीच कतर में फंसा रोहतक का सुरेंद्र, परिजनों में डर का माहौल, सरकार से की ये अपील
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 04:29 PM (IST)
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : सूचनाएं आ रही है कि ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है वो हमला कतर में भी हुआ है। कतर में बहुत से भारतीय फंसे हैं जिसमें से एक हरियाणा के रोहतक के गांव मायना के सुरेंद्र भी शामिल हैं।
बता दें कि सुरेंद्र ने सोशल मीडिया पर मिसाइल चलने वीडियो अपलोड किए थे। हमले के बाद सुरेंद्र ने परिवार से भी बात की। परिवार से बात कर सुरेंद्र ने अपने आप को महफूज बताया। परिवार में डर का माहौल बना हुआ है तथा सरकार से भारतीयों जल्द कतर से वापस लाए जाने की अपील की। सुरेंद्र 30 साल से मर्चेंट नेवी में हैं और 3 साल से कतर में काम कर रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)