सुरजेवाला, शैलजा व पूर्व सी.एम.भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीपली अनाज मंडी में किसानों से होंगे रुबरु

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 09:49 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में किसान रैली बुलाई गई, जिसमें प्रदेश भर के किसान जुटे, लेकिन कुछ किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया, जबकि कुछ जगहों पर किसानों को हिरासत में लिया गया। इसी बीच किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठियां चलाई। जिसमें कई किसान घायल हो गए।

बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला आज 10:00 बजे पीपली रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होंगे। साथ ही कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा करीब 12:00 बजे अपने एक कार्यकर्ता के निवास पर प्रेस वार्ता करेंगी और संभवत पीपली अनाज मंडी में किसानों से रूबरू होंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी 3:00 बजे पीपली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होंगे और पीपली अनाज मंडी में किसानों से भी रूबरू होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static