हरियाणा में मंकीपॉक्स की दस्तक ! भाई-बहन में मिले लक्षण, एम्स भेजे गए सैंपल

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 12:52 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में दो बच्चों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। जिस पर दोनों को यमुनानगर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह दोनों बच्चे भाई बहन हैं, जिसमें लड़के की उम्र अढ़ाई साल, लड़की की उम्र डेढ़ साल है। इन्हें पिछले 12 दिनों से बुखार था  और शरीर में चकत्ते पड़ने शुरू हो गए थे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने टीवी पर मंकीपॉक्स के लक्षण के बारे में देखा, जिसके बाद उन्होंने यमुनानगर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद यमुनानगर के सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने तुरंत विभागीय टीमों को अलर्ट करते हुए एंबुलेंस से परिवार के दोनों बच्चों सहित उनके माता-पिता को सिविल अस्पताल में लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। 

सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने  बताया कि उन्हें एम्स के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई उसी हिसाब से की जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि मंकीपॉक्स के मामले में बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते हो जाते हैं। जो शुरू में 1,2,3,4 और फिर सारे शरीर में फैल जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में सारी फैमिली की जांच कराई गई है और दोनों बच्चों के सैंपल लेकर भेजे गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static