पानीपत में बच्चे की कब्र पर तांत्रिक क्रिया, आग जलाकर बैठे थे 5 लोग, परिजनों को देखकर भागे

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 11:35 PM (IST)

पानीपत(सचिन) : जिले के गांव सोंधापुर में बच्चे की कब्र पर तंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार को गांव में सात महीने के बच्चे की मौत हो गई थी, जिसे दो नहरों के बीच बने श्मशान घाट में दफनाया गया था। शनिवार देर रात बच्चे की कब्र पर तंत्र क्रिया का सामान बिखरा मिला। बताया जा रहा है कि चार से पांच लोगों ने यहां तंत्र क्रिया की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

PunjabKesari

 

बीमारी के चलते हुई थी सात साल के बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सोंधापुर गांव पानीपत के रहने वाले सोनू कश्यप के सात महीने के बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद उसके शव को बत्रा कॉलोनी के पास दो नहरों के बीच बने श्मशान घाट में दफनाया गया था। इसके बाद परिजन देर रात श्मशान में बच्चे की कब्र के पास गए, तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शनिवार की रात परिजनों ने देखा कि पांच लोग वहां आग जलाकर वहां बैठे हुए थे। यही नहीं तंत्र क्रिया करने वालों ने बच्चे की कब्र को खोदा हुआ था।

 

PunjabKesari

 

बच्चे की कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे 5 लोग

परिजनों के मुताबिक कब्र के आसपास तंत्र क्रिया का सामान भी रखा हुआ था। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे, तो तंत्र क्रिया करने वाले तांत्रिक वहां से भाग गए। तांत्रिकों को पकड़ने के लिए परिजनों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन वे सभी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि उन्होंने श्मशान में जाकर बच्चे की कब्र के आसपास के एरिया का मुआयना किया है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static