हरियाणा में टीचर की तीसरी पत्नी ने की आत्महत्या, परिजन बोले- बेटी को जान से मारने की दी धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 08:06 PM (IST)

हिसार: हरियाणा में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं ताजा मामला हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा से सामने आया है। जहां एक महिला ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि गांव नगला के सरकारी स्कूल में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इससे पहले उसकी 2 पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं।

वहीं मृतका की पहचान दर्शना देवी (35) पत्नी विनोद कुमार (40) निवासी मदनपुरा उकलाना हिसार के रूप में हुई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसलिए, उसने जहर निगल लिया।

PunjabKesari

पीछले साल हुई थी तीसरी शादी

जानकारी के मुताबिक मृतका के पति का नाम विनोद है, वो 2 साल से सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा है। विनोद की पहली शादी 2014 में हुई थी। 2 साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने 2017 में दूसरी शादी की। करीब डेढ़ साल बाद उसकी दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने अप्रैल 2023 में तीसरी शादी दर्शना से की। तो वहीं दर्शना ने भी विनोद के साथ दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसका एक 14 साल का बेटा है। दर्शना की मौत के बाद पुलिस ने दर्शना के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

दर्शना के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले विनोद की दर्शना से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसमें विनोद ने दर्शना को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर दर्शना ने जहर निगल लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उकलाना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

विवाहिता की आत्महत्या के बाद उकलाना तहसील स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतका के परिजनों के अलावा रिश्तेदार पूरी पंचायत के साथ अस्पताल पहुंचे। जिसमें वो पुलिस पर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static