Panipat: मां से झगड़ा कर घर से निकली किशोरी से दोस्त ने किया दुष्कर्म, पूछताछ में पीड़िता ने सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 03:26 PM (IST)
पानीपत: पानीपत जिले में किशोरी के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपनी मां से कहासुनी होने के बाद घर से निकली थी। परिजन किशोरी को आरोपी युवक की बहन के घर से लाए। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी करीब 17 साल की बेटी है। छह माह पहले उसकी पहचान समीर नाम के युवक से हुई थी। वे स्कूल आते-जाते एक-दूसरे से मिले थे और फोन पर बात करते थे। चार दिन पहले बेटी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसे इधर-उधर ढूंढा तो वह समीर की बहन के घर पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने समीर पर गलत काम करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)