खेतों में नीम के पेड़ पर 20 फीट उंचा लटका मिला 15 साल की किशोरी का शव
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 07:31 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): सोहना के गांव निमोठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से लापता हुई 15 साल की किशोरी का शव नीम के पेड़ पर करीब 20 फीट की उंचाई पर लटका मिला। सूचना मिलते ही निमोठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक व सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले में प्रारंभिक तौर पर निमोठ चौकी प्रभारी एसआई सुभाष का कहना है कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है। इससे ज्यादा कुछ भी बोलने से उन्होंने इंकार कर दिया। पुलिस की इस चुप्पी व टाल मटोल के रवैये ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला परिवार गांव निमोठ में किराए के मकान मे ंरहते थे। 6 अक्टूबर को उनकी 15 साल की बेटी शाम के वक्त कहीं चली गई। देर रात तक जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। वहीं, किशोरी के लापता होने के करीब 12 घंटे बाद सुबह 7 बजे किशोरी गांव निमोठ के रहने वाले सूरज के खेतों में नीम के पेड़ से लटकी मिली। जब शव को लोगों ने देखा तो वह हैरान रह गए। युवती करीब 20 फीट उपर पेड़ पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी।
सूचना मिलते ही निमोठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे के कारण बताने से पुलिस बच रही है। वहीं, मामले में पुलिस यह भी बताने से बच रही है कि आखिर युवती ने पेड़ पर करीब 20 फीट उपर जाकर कैसे फंदा लगाया। पुलिस की चुप्पी और जवाबदेही से बचने के प्रयास ने इस किशोरी की मौत पर सवालिया निशान लगा दिया है।