बसई धनकोट फ्लाईओवर के नीचे मिला डीकंपोज शव
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 08:39 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): बसई धनकोट फ्लाईओवर के नीचे साइड में बने गड्ढों में एक व्यक्ति का करीब 10 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से बदबू उठने पर आसपास के लोगों को इसका पता चला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जीआरपी गुड़गांव की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, शव डीकंपोज हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जीआरपी के एसआई बाबूलाल के अनुसार, बसई धनकोट फ्लाईओवर के नीचे साइड में गड्ढों में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो शव काफी पुरानी अवस्था में मिला। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शव करीब 10 दिन पुराना हो सकता है। शव से तेज बदबू उठने के कारण आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पहचान होने के बाद ही मृतक के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।