भ्रष्टाचार के मामले में तहसीलदार सहित दो गिरफ्तार, सरकार को लगाई सवा दो करोड़ से ज्यादा राजस्व की चपत
punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 11:18 PM (IST)

गुडग़ांव, (पवन कुमार सेठी): भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की गुडग़ांव टीम ने तहसीलदार दर्पण कंबोज सहित दो को वीरवार की सांय गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार पर दौलताबाद इलाके में औद्योगिक भूमि की जगह कृषि योग्य भूमि का विवरण अंकित करते हुए जनवरी 2022 में वसीका तैयार करने का आरोप था। जिससे सरकार को 2 करोड़ 27 लाख 93 हजार 92 रुपये की वित्तिय हानि हुई। आरोपितों को शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
तहसीलदार दर्पण कंबोज वर्तमान में गुडग़ांव तहसील के तहसीलदार हैं। एसीबी के गुरुग्राम प्रभारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के पास माह जनवरी में शिकायत पहुंची कि तहसीलदार ने गांव दौलताबाद की औद्योगिक भूमि की जगह कृषि योग्य भूमि का विवरण अंकित करते हुए जनवरी 2022 में वसीका तैयार कर दिया। जिसके लिए उन्होंने एक बड़ी रकम जमीन के मालिक से ली। जिससे सरकार को 2 करोड़ 27 लाख 93 हजार 92 रुपये की वित्तिय हानि हुई। इस प्रकरण में एसीबी द्वारा जांच की गई और जांच पूरी करने के बाद टीम ने कंबोज को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। इस दौरान हुई पूछताछ में उन पर लगाए गए आरोप साबित हो गए। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तहसीलदार और उस भूमि के मालिक दौलताबाद निवासी हरीश को गिर$$फ्तार कर लिया। मामले में और कितने लोगों की भूमिका थी, इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
दो दर्जन से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार:
पिछले चार-पांच महीने के दौरान दो दर्जन से ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोपितों को गुरुग्राम टीम गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले कुछ महीनों से एसीबी केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए ही गिरफ्तार नहीं कर रही है, बल्कि किसी मामले में पूछताछ के दौरान आरोप सही साबित होने पर भी गिरफ्तार कर रही है। तहसीलदार की गिरफ्तारी से सभी विभागीय कार्यालयों मेें सनसनी रही।