Weather: बारिश से तापमान में आई गिरावट, कई जगहों पर बनी जलभराव की स्थिति

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 11:52 AM (IST)

कैथल: ठंडी हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव की समस्या भी हुई है। शुक्रवार देर रात से सुबह तक जिले में सात एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा कैथल, गुहला और ढांड में सबसे कम बारिश हुई।  

शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी, जिस कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुर्ह। वहीं, कई जगहों पर पेड़ भी गिरें है इसकी वजह से कई जगहों पर परेशानी भी हुई। बारिश और आंधी की वजह से कई जगह पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
शहर के करनाल रोड, ढांड रोड, मुख्य बाजार, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, पुरानी अनाज मंडी के पास सहित अन्य कई जगहों पर बारिश के कारण पानी जमा हो गया। राहगीरों को यहां से निकलने में काफी परेशानी हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static