भीषण गर्मी का सितम, अंबाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा
punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 04:20 PM (IST)
अंबाला : बुधवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी ने फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 11 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक रोजाना 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी तापमान में देखने को मिलेगी।
बता दें कि बुधवार को हुई बारिश से आमजन को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बारिश के अगले दिन से ही सूर्य देव सुबह 9 बजे से ही अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं। इस चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। चिलचिलाती धूप में जहां महिलाएं अपने बच्चों को चुन्नी से ढककर बचाव करती नजर आई तो कुछ लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में फिर सताएगी गर्मी! मानसून पर लगा ''ब्रेक'', 3 दिन साफ रहेगा मौसम...जानें आपके जिले का हाल