चानौत जल आंदोलन के 60 दिन पूरे: 17 जुलाई को PM मोदी से ''टी'' से पानी की मांग करेंगे किसान और खाप प्रतिनिधि

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 08:45 PM (IST)

हांसी (अमनदीप पिलानिया) : चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे जल आंदोलन को मंगलवार को 60 दिन पूरे हो गए। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि 17 जुलाई को जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारत की विभिन्न खाप पंचायतों और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समक्ष गांव के लिए 'टी' से पानी उपलब्ध कराने की मांग रखेंगे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान चानौत जल आंदोलन से जुड़े लोगों ने अपनी मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बनाई है।
पंजाब केसरी से बातचीत में चानौत गांव के लोगों और किसान नेताओं ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग गांव को 'टी' से पानी उपलब्ध करवाने की है। उन्होंने कहा कि पिछले 60 दिनों से आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

आंदोलनकारी अनूप सिंह चानौत ने बताया कि आंदोलन को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग माध्यमों से महिलाएं जींद पहुंच रही हैं। 15 जुलाई को हजारों महिलाओं के जींद पहुंचने की संभावना है, जबकि 17 जुलाई को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और खाप प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए जींद पहुंचेंगे।

आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार और प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं। गांव के लोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static